सुपर स्ट्राइकर कोलेबिरा ने जीता ट्रिपल खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट

कोलेबिरा के लरबा हाई स्कूल मैदान में 14वीं लाल गन्धर्व नाथ शाहदेव स्मृति ट्रिपल खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया. सुपर स्ट्राइकर कोलेबिरा ने रोमांचक मुकाबले में बंगरू स्टार क्लब को 3-2 से हराकर खिताब जीता.

प्रतिनिधि, सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड के लरबा हाई स्कूल मैदान में युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित लाल गन्धर्व नाथ शाहदेव 14वीं स्मृति ट्रिपल खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में सुपर स्ट्राइकर कोलेबिरा ने बंगरू स्टार क्लब को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया.

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग और विशिष्ट अतिथि प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, कांग्रेस अघरमा पंचायत अध्यक्ष मनोज डुंगडुंग, वार्ड सदस्य कमला देवी, खेल समिति के मुख्य संरक्षक डॉ आनंद शाहदेव, कीर्तिमान शाहदेव, डॉ अंशुमान शाहदेव, मोहन गोप, कोषाध्यक्ष सुनील खड़िया और सचिव सुरेंद्र यादव मौजूद रहे.

फाइनल से पहले अतिथियों ने लाल गन्धर्व नाथ शाहदेव की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया गया. महिला समूह की दीदियों ने पारंपरिक स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट किये.

मैच के बाद अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि खेल अनुशासन, एकता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करता है. ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है.

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में युवा क्लब समिति लरबा के पदाधिकारियों और सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >