मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित

मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित

सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड के सिजांग सेमरटोली में छोटनागपुरिया तेली उत्थान समाज के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह सह बैठक का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समाज की बेटी शिवांगी कुमारी को मैट्रिक की परीक्षा में स्टेट टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया.साथ ही समाज के अनूप साहू व नवदीप साहू को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया.बैठक के दौरान कोलेबिरा प्रखंड समिति में नये पदाधिकारियों का चयन किया गया. जिसमें कोलेश साहू को प्रखंड अध्यक्ष,आनंद किशोर नाग को प्रखंड युवा अध्यक्ष,एसी कुमारी को महिला अध्यक्ष,योगेंद्र साहू को मुख्य संरक्षक,परमानंद नाग को प्रखंड सचिव,अजीत कुमार साहू जिला सह संगठन मंत्री बनाया गया. मौके पर गुमला जिला अध्यक्ष कलिंद्र साहू,रामेश्वर ओहदार, राम कैलाश राम,सिमडेगा जिला अध्यक्ष जगदीश साहू,लीलांबर साहू, बहुरा ओहदार,तुलसी साहू,छटन साहू,बजरंग प्रसाद के अलावा काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >