बानो.
प्रखंड के ग्राम बांकी में मुख्य्मंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के कौशल उन्नयन योजना मद से 25 दिवसीय लाह चूड़ी निर्माण प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य बिरजो कंडूलना उपस्थित थे. लाह चूड़ी प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि स्वरोजगार से जुड़ कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनायें. लाह से कई उत्पाद बनाये जाते हैं. चूड़ी समेत विभिन्न उत्पादों की मांग बाजार में है. लाह चूड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर इसका लाभ लें. बानो क्षेत्र में लाह प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं. चूड़ी उत्पादन के लिए कच्चा माल आसानी से मिल सकता है. आशीष कोंगाड़ी ने लाह चूड़ी प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण के बाद दो वर्षों तक उत्पादन का विक्रय एजेंसी द्वारा कराया जायेगा. प्रखंड उद्यमी समन्वयक लक्ष्मण साहू ने महिला प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने की बात कही. बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी. महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद लोन लेने की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में बांकी क्षेत्र के 20 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं. मौके पर जिला उद्यमी समन्वयक अशीष कोंगाड़ी, प्रखंड उद्यमी समन्वयक लक्ष्मण साहू, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक जयंत कुमार, मुखिया अजय डांग, समन्वयक लक्षमण साहू, बाल गोविंद सिंह, दामोदर सिंह, परशुराम सिंह, जानकी देवी, कौशल्या देवी,लक्ष्मी देवी, कालेश्वर, संतोषी देवी, सुनीता केरकेट्टा, सोनी कुमारी, जानकी कुमारी, अनिता कुमारी, कलावती कुमारी, विनिता कुमारी, प्रीति कुमारी, रश्मि कुमारी, भगवती कुमारी आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
