संगठन से जुड़ समिति को मजबूती प्रदान करें : जिलाध्यक्ष
विश्व हिंदू परिषद की बैठक
सिमडेगा. बाघचट्टा पंचायत के दुर्गा मंडप परिसर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ बेसरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विशेष रूप से पंचायत समिति को मजबूत बनाने पर चर्चा की गयी. इसके लिए पंचायत के सभी सनातनी महिलाओ व पुरुष को संगठन से जोड़ कर समिति का विस्तार करने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन का विरोध किया जा रहा है. उनका सामना करने के लिए संगठन को मजबूत बनाना जरूरी है. उन्होंने कहा आज के समय में सनातन समाज के पथ पर कांटे बिछाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. इन सभी समस्याओं से निबटने के लिए संगठन से जुड़ कर समिति को मजबूती प्रदान करें और एकजुट होकर सामना करें. समाज को बांटने वाली और लड़ाने वाले तत्वों से हमेशा सावधान रहें. उन्होंने बताया 500 सालों के इतिहास में असंख्य बलिदानों के बाद श्री राम लला का मंदिर का निर्माण हुआ है. जिला सत्संग प्रमुख ने संगठन में और समाज में सत्संग की भूमिका पर प्रकाश डाला. बैठक में बघचट्टा पंचायत समिति का विस्तार करते हुए बजरंग दल संयोजक सुरेंद्र बेसरा, मातृ शक्ति प्रमुख शोभा देवी, सह प्रमुख कांति बेसरा, दुर्गावाहिनी संयोजिका लिलमइत मांझी, सह संयोजिका बसंती देवी एवं सत्संग प्रमुख दयानंद बेसरा को बनाया गया. इस अवसर पर सह मंत्री सुबोध महतो, कमल सेनापति, प्रकाश दास गोस्वामी कई ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है