समाज में प्रेम व भाईचारा को मजबूत करें : भूषण बाड़ा

ग्रोटो आशीष व नवनिर्माण चबूतरा का आशीष समारोह का आयोजन

सिमडेगा. पाकरटांड़ प्रखंड के सोगड़ा पेठियार टोली में ग्रोटो आशीष व नवनिर्माण चबूतरा के आशीष समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा व महिला जिला अध्यक्ष सह जिप जोसिमा खाखा शामिल हुए. मौके पर आयोजित पवित्र मिस्सा पूजा बलिदान का अनुष्ठान पल्ली पुरोहित फादर पात्रिक खलखो व सहायक पुरोहित फादर तरसियुस टेटे ने संपन्न कराया. समारोह में विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि समाज में प्रेम, एकता, भाईचारा व सेवा भावना को मजबूत करने की जरूरत है. कहा कि ईश्वर में अटूट विश्वास व आपसी सहयोग की भावना से एक मजबूत व समृद्ध समाज का निर्माण संभव है. विधायक ने ग्रामीणों को समाज हित में मिल-जुल कर कार्य करने तथा नयी पीढ़ी को नैतिक व आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया. जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करते हैं. आज के समय में परिवार व समाज में प्रेम, शांति एवं सद्भाव बनाये रखना आवश्यक है. कार्यक्रम में समीर किंडो, पंचायत समिति सदस्य प्रतिमा कुजूर, विनीता आईंद, विक्टर खेस, अनीता बाड़ा, अरुण खेस, अर्पण खेस, कांति खेस, तारामणि केरकेट्टा समेत धर्म बहनों व बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >