सिमडेगा. संत जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा में विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से चार दिवसीय इंटर डिपार्टमेंटल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार को किया गया. कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल सह बर्सर फादर ब्रूनो टोप्पो और आइक्यूएसी की रेनी अलमा लकड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया.
टूर्नामेंट के पहले मैच में हिंदी ए की टीम ने जियोग्राफी ए को 3-0 से हराया. दूसरे मैच में कॉमर्स ए ने पॉलिटिकल साइंस ए को 2-0 से पराजित किया. तीसरे मुकाबले में इतिहास ए की टीम ने अंग्रेजी ए को 3-0 से हराया. चौथे मैच में पॉलिटिकल साइंस ए ने इकोनॉमिक्स ए को 1-0 से पराजित किया. बालिका वर्ग में हिंदी विभाग ने इतिहास विभाग को 1-0 से हराया.
मैच के दौरान स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर प्रदीप एडवर्ड एक्का, प्रतिमा परधिया, बिपिन मिंज, प्यारी कुल्लू, निशी तिर्की, पुष्पलता कुजूर, निशा रानी धनवार, सोनू सोबन मुर्मू समेत कॉलेज के अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
