खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के विकास के लिए जरूरी : अब्बास

उर्दू विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद सह वार्षिकोत्सव का समापन

सिमडेगा. पीएमश्री उर्दू उवि खैरनटोली में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद सह वार्षिकोत्सव का समापन बुधवार को हुआ. मौके पर विद्यार्थियों ने खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाट्य प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. समापन समारोह में छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. विशेष रूप से सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और बाल विवाह रोकथाम पर आधारित नाटकों ने समाज को जागरूक करने का सशक्त संदेश दिया. विभिन्न खेलों व प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य अब्बास अली, मौलाना तौकिर तथा सज्जाद अली उपस्थित थे. अब्बास अली ने कहा कि खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. मौलाना तौकिर ने शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जागरूक व शिक्षित समाज ही कुरीतियों को समाप्त कर सकता है. उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सामाजिक संदेशों की सराहना की. सज्जाद अली ने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं. कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रेहान अजीज की महत्वपूर्ण भूमिका रही. संचालन गुलनार बानो व मो ओजैर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शंभु नाथ प्रधान ने किया. आयोजन को सफल बनाने में दानिश अब्दुल्लाह, नैयर निशात, तौसिफ जिया, रवि डुंगडुंग, बिपिन किंडो, रफत शबनम व सोनी लकड़ा समेत विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >