विद्यार्थियों ने महिला उद्यमिता व वित्तीय साक्षरता को जाना

विद्यार्थियों ने महिला उद्यमिता व वित्तीय साक्षरता को जाना

सिमडेगा. जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस रांची के विद्यार्थियों का सिमडेगा जिले में चल रहा एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा. इस दौरान विद्यार्थियों ने महिला नेतृत्व वाले उद्यमों तथा वित्तीय साक्षरता से जुड़ी पहलुओं का जमीनी स्तर पर अध्ययन किया. विद्यार्थियों ने सिमडेगा स्थित महिला जागृति किसान उत्पादक कंपनी (एफपीसी) का दौरा किया, जहां उन्हें सामूहिक उद्यम प्रबंधन और महिला सदस्यों द्वारा संचालित मूल्य संवर्धन गतिविधियों की जानकारी दी गयी. उन्होंने मशरूम उत्पादन इकाइयों का अवलोकन किया और आजीविका तथा आय सृजन के जमीनी मॉडल को समझा. महिलाओं द्वारा संगठित रूप से किये जा रहे कार्यों ने विद्यार्थियों को सामुदायिक उद्यम की सशक्त मिसाल से परिचित कराया गया. इसके बाद दल ने पलाश दीदी कैफे का भ्रमण किया, जहां स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की सदस्याओं से संवाद किया. समूह की सदस्याओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सामूहिक प्रयास और प्रशिक्षण से उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली है. दौरे का समापन खूंटीटोली सीएलएफ में हुआ, जहां विद्यार्थियों को एसएचजी सदस्यों के लिए अपनायी जा रही नवाचारी वित्तीय साक्षरता पद्धतियों से अवगत कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >