सिमडेगा. आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने नियमित रूप से जनसंवाद कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना. प्रत्येक व्यक्ति से क्रमवार उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा संबंधित मामलों की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के त्वरित निष्पादन तथा मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने पर जोर दिया.
