जलडेगा. एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से लीड्स संस्था ने जलडेगा प्रखंड के करीमाटी बस्तीटोली गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में तीन किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया है. इसके अलावा टिकरा सहित अन्य सुदूरवर्ती टोलों में 10 सोलर स्ट्रीट लाइटें भी लगायी गयी हैं.
सोलर पैनल से रोशन हुईं कक्षाएं
विद्यालय में बिजली की सुविधा नहीं होने से बच्चों को पढ़ाई में परेशानी होती थी. सोलर पैनल लगने के बाद कक्षाएं रोशन हो गयी हैं. इससे कंप्यूटर और डिजिटल शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा.
रात में रोशन रहेंगी गांव की गलियां
वहीं, स्ट्रीट लाइट लगने से गांव की गलियां और आवागमन के रास्ते रात में रोशन रहने लगे हैं. इससे ग्रामीणों को रात में आवागमन में सुविधा मिलेगी.
अन्य गांवों में भी सौर ऊर्जा सुविधा की पहल
परियोजना समन्वयक आलोक वर्मा ने कहा कि सौर ऊर्जा स्वच्छ, टिकाऊ और पर्यावरण हितैषी विकल्प है. उन्होंने बताया कि एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से लीड्स संस्था आगे भी अन्य गांवों और विद्यालयों में सौर ऊर्जा की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल करेगी.
इनका रहा योगदान
कार्य में ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर उमेश कुमार, रीना तिर्की, शिवानी कुमारी, रामलखन सिंह सहित अन्य कर्मियों का योगदान रहा.
