सिमडेगा में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, 17 अगस्त तक चलेगा विभिन्न कार्यक्रम

सिमडेगा कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने देशभक्ति के नारे लिखकर राष्ट्रप्रेम को व्यक्त किया.

सिमडेगा: सिमडेगा कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और देशभक्ति से जुड़े स्लोगनों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया.

9 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित किया गया. हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिमडेगा कॉलेज समेत विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. सिमडेगा कॉलेज में कार्यक्रम के तहत 12 अगस्त को क्विज और चित्रांकन प्रतियोगिता और 13 अगस्त को तिरंगा भारत की एकता, गौरव और देशभक्ति का प्रतीक विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी.

कार्यक्रम का उद्देश्य

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना तथा राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र गौरव के प्रति सम्मान और आदर की भावना को मजबूत करना है. स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो रीमा सुप्रिया कुजूर एवं प्रो विशेश्वर मुंडा समेत कॉलेज के कई शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सभी प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों की घोषणा व पुरस्कार कार्यक्रम के समापन के दिन दिया जायेगा.

ये भी पढ़ें: अभय तिवारी ने खोले राज: FRO पद 25 लाख, ACF 35 लाख में बिका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >