लापता युवतियों की बरामदगी की मांग को लेकर रौतिया समाज ने किया धरना-प्रदर्शन

झारखंड के बानो में लापता दो युवतियों की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर रौतिया समाज ने बिरसा चौक पर धरना दिया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की.

बानो (सिमडेगा): बानो थाना क्षेत्र से लापता अंजना कुमारी और सरिता कुमारी की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर रौतिया समाज के बैनर तले बानो बिरसा मुंडा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने हिस्सा लिया और प्रशासन से दोनों युवतियों को जल्द बरामद करने की मांग की.

मालूम हो कि दोनों युवतियां पिछले एक महीने से बानो से लापता हैं. परिजनों के काफी प्रयास के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया है. इसके बाद रौतिया समाज के लोगों ने बिरसा चौक पर करीब एक घंटे तक बानो-मनोहरपुर पथ को जाम कर दिया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

बाद में पुलिस निरीक्षक, बीडीओ और थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया. धरना-प्रदर्शन के दौरान दोनों युवतियों के परिजनों ने प्रशासन से विशेष टीम गठित कर खोज अभियान तेज करने की मांग की.

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले की जांच में तेजी लाने का आश्वासन दिया. पुलिस ने बताया कि आसपास के जिलों में भी सूचना भेजी गयी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. परिजनों ने आम लोगों से अपील की कि यदि किसी को दोनों युवतियों के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल निकटतम थाना या परिवार को सूचित करें.

इस संबंध में बीडीओ बानो नइमुद्दीन अंसारी, पुलिस निरीक्षक भिखारी राम, रौतिया समाज के अध्यक्ष महेश सिंह समेत अन्य सदस्यों की मौजूदगी में बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि युवतियों की खोजबीन के लिए पुलिस टीम के साथ दोनों के परिजन भी सहयोग करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >