Simdega Weather Alert: अब सिमडेगा के लिए जारी हुई चेतावनी, अगले 3 घंटे में क्या होने वाला है?

Simdega Weather Alert: गुमला के बाद मौसम विभाग ने अब सिमडेगा के लिए चेतावनी जारी कर दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 1 से 3 घंटे में सिमडेगा में बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसके लिए बाकायदा येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि सिमडेगा जिले में अगले कुछ घंटों में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. इसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर रह सकती है.

Simdega Weather Alert: मौसम विभाग ने गुमला के बाद अब सिमडेगा के लिए चेतावनी जारी की है. 3:48 बजे जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी में मौसम विभाग ने कहा है कि अगले एक से तीन घंटे में सिमडेगा के मौसम में परिवर्तन होने वाला है. येलो अलर्ट जारी करते हुए आईएमडी ने कहा कि जिले में मध्य दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.

30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर तेज हवा चलने का भी अनुमान व्यक्त किया है. कहा है कि 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें. पक्के मकान के नीचे शरण लें. बिजली के खंभों से दूर रें. किसानों को खेत पर जाने के लिए मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करनी चाहिए.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गुमला के लिए मौसम विभाग ने जारी किया था ऑरेंज अलर्ट

सिमडेगा के लिए जारी तत्कालिक चेतावनी के पहले मौसम विभाग ने गुमला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. कहा था कि अगले 3 घंटे में गुमला जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और वज्रपात होगी. कुछ जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: आज 29 अप्रैल को झारखंड के किन शहरों में मिल रहा है सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर

Rain Alert: गुमला वालों सावधान! अगले 3 घंटे में गरज और आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

गुमला में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 युवकों की मौत, सदर अस्पताल में दहाड़ें मारकर रोये परिजन

Naxal News: महिला नक्सली सुनीता मुर्मू ने बोकारो में किया सरेंडर, बतायी ये वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >