स्वतंत्रता दिवस और श्रावणी मेला को लेकर सिमडेगा पुलिस अलर्ट, SP ने दिए अहम दिशा-निर्देश

सिमडेगा एसपी ने अपराध गोष्ठी में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा, सुगम यातायात और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं.

सिमडेगा: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा का आयोजन किया गया. बैठक में जिले के विभिन्न थानों में विगत माह दर्ज और निष्पादित कांडों की समीक्षा की गयी. लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, कांडों के उद्भेदन और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

60 और 90 दिनों में कांडों के निष्पादन पर जोर

एसपी ने प्राथमिकी दर्ज होने के 60 और 90 दिनों के भीतर कांडों के निष्पादन पर विशेष जोर दिया. अपराध नियंत्रण के लिए रोड फेसिंग सीसीटीवी कैमरे लगाने, सक्रिय अपराधकर्मियों और नक्सलियों का सत्यापन करने तथा संपत्ति मूलक अपराधों के नियंत्रण और उद्भेदन का निर्देश दिया. जमानतदारों के सत्यापन, वारंटों के समय पर निष्पादन और गवाहों को समय पर न्यायालय में उपस्थित कराने को भी प्राथमिकता देने को कहा गया.

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर विशेष ध्यान

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी वाहन जांच, यातायात नियमों का पालन और एमवीआई एक्ट के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों की e-DAR में प्रविष्टि सुनिश्चित करने को भी कहा गया. ई-साक्ष्य के माध्यम से घटनास्थल और साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन तथा चोरी या गुम मोबाइल की बरामदगी के लिए CEIR पोर्टल के उपयोग पर भी जोर दिया गया.

ये भी पढ़ें- साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को सिमडेगा पुलिस ने वापस कराए 1.16 लाख रुपए

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बढ़ायी जायेगी निगरानी

आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों, होटल और बस स्टैंड की सघन जांच, सोशल मीडिया पर निगरानी और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिये गए. श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया.

अवैध शराब और नशे के खिलाफ चलेगा अभियान

अवैध शराब, नशा और अड्डेबाजी के विरुद्ध अभियान चलाने तथा कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने पर भी बल दिया गया. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में एसडीपीओ, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, अन्य पुलिस पदाधिकारी सहित अपर लोक अभियोजक और लोक अभियोजक उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >