सिमडेगा. जिले के एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोटरे को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पत्रिका फेम इंडिया व एशिया पोस्ट द्वारा जारी देशभर के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है. यह उपलब्धि सिमडेगा पुलिस के साथ-साथ पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है.
एसपी श्री खोटरे के कुशल नेतृत्व में जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, साइबर अपराध के विरुद्ध कार्रवाई, जनसुनवाई तथा पुलिस-पब्लिक संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. उनके नेतृत्व और उत्कृष्ट कार्यशैली को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान सिमडेगा पुलिस के लिए सम्मान की बात मानी जा रही है.
इस उपलब्धि से जिले के पुलिसकर्मियों में भी उत्साह है और लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में पुलिस और अधिक प्रभावी व जनहितकारी तरीके से कार्य करेगी.
