बानो से लापता महिला गुमला से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही समय बाद लापता महिला को गुमला से सकुशल बरामद कर लिया है. महिला को सफलतापूर्वक उसके परिवार को सौंप दिया गया है.

सिमडेगा: बानो थाना क्षेत्र से लापता हुई महिला को सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमला से सकुशल बरामद कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और सत्यापन पूरा करने के बाद पुलिस ने 19 सितंबर को महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

पति के आवेदन पर दर्ज हुई थी गुमशुदगी

जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी को लेकर बानो थाना में लिखित आवेदन दिया था. आवेदन के आधार पर पुलिस ने सन्हा संख्या 28/26 दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की. इसके बाद पुलिस टीम ने महिला का पता लगाने के लिए जांच शुरू की.

ये भी पढ़ें- MBA के बाद बेंगलुरु में नौकरी, इंगेजमेंट टूटने के बाद रांची लौटी युवती ने की आत्महत्या

तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना से मिला सुराग

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर महिला की तलाश की. जांच के दौरान पुलिस को उसके गुमला में होने की जानकारी मिली. इसके बाद टीम ने गुमला से महिला को सकुशल बरामद कर लिया.

अपनी इच्छा से केरल जाने की बात कही

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपनी इच्छा से बालेश्वर तिर्की के साथ काम के सिलसिले में केरल गई थी. बाद में वह केरल से वापस गुमला लौट आई थी. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और सत्यापन के बाद 19 सितंबर को महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया.

ये भी पढ़ें- रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, जानें अपने इलाके का समय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >