सिमडेगा. जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में शनिवार को जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. पुलिस टीम ने अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए 360 किलोग्राम जावा महुआ और 8 लीटर महुआ शराब नष्ट की. इसके अलावा शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया.
कई ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी
विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में थाना व ओपी प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया. पुलिस टीम ने अवैध शराब निर्माण के ठिकानों की जांच की और वहां रखे जावा महुआ को नष्ट किया. शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही भट्ठियों को भी तोड़ दिया गया.
अवैध शराब के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. पुलिस का उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के साथ लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है. इसके जरिए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की भी कोशिश की जा रही है.
पुलिस ने लोगों से मांगी सहयोग
पुलिस ने आम लोगों से अपने आसपास अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है. साथ ही लोगों से आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने को कहा गया है. पुलिस ने अवैध शराब से जुड़ी किसी भी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देने की अपील की है.
