सिमडेगा नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव 17 को

समाहरणालय के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

समाहरणालय के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू सिमडेगा. नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत सिमडेगा नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद का अप्रत्यक्ष चुनाव 17 मार्च को समाहरणालय सभागार में कराया जाएगा. इसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर समाहरणालय परिसर के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है. अनुमंडल दंडाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 17 मार्च को सुबह छह बजे से चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक समाहरणालय के 100 मीटर की परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, जुलूस निकालने, नारेबाजी करने तथा किसी प्रकार के हथियार के साथ प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा. हालांकि यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों, कर्मियों, पुलिस बल, चुनाव में भाग लेने वाले अधिकृत वार्ड पार्षदों और प्रशासन द्वारा अधिकृत व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा. इधर चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >