सिमडेगा में सांस्कृतिक संध्या में दिखा देशभक्ति का रंग, 14 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुति

सिमडेगा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में 14 शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने देशभक्ति और लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी।

सिमडेगा: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर भवन, सिमडेगा में आयोजित सांस्कृतिक संध्या देशभक्ति, उत्साह और लोक-सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रही। छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा से लेकर देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया.कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा, उपायुक्त कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटर एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया.

वीर जवानों के शौर्य के साथ देश की एकता की झलक

सांस्कृतिक संध्या में जिले के 14 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों के दौरान वीर जवानों के शौर्य के साथ देश की विविधता में एकता की झलक देखने को मिली.


ये भी पढ़ें: ‎उपराजधानी दुमका में राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया झंडोत्तोलन, कहा - "युवाओं के हाथ में राज्य और देश का भविष्य"

चार कर्मियों को नियुक्ति पत्र

समारोह के दौरान अनुकंपा के आधार पर नियुक्त चार कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, वाहन चालक, पंचायत सचिव, अनुसेवक और चौकीदार समेत SIR-2026 के सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल 23 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों को भी मोमेंटो प्रदान किए गए. मौके पर उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, उप निदेशक जिला जनसंपर्क कार्यालय पलटू महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्की समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे.

फोटो कार्यक्रम का उद्घाटन करते उपायुक्त, प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते उपायुक्त व अन्य | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >