नागपुरी फिल्म चाहोना दिलो जान से की शूटिंग शुरू

नागपुरी फिल्म चाहोना दिलो जान से की शूटिंग शुरू

सिमडेगा. नायक फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले नागपुरी फिल्म चाहोना दिलो जान से की शूटिंग मुहूर्त केलाघाघ डैम सिमडेगा में किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी भरत प्रसाद व विशिष्ट अतिथि के रूप में तरुण नायक उपस्थित थे. फिल्म के कलाकारों ने बुके देकर उनका स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि भरत प्रसाद द्वारा फिल्म क्लिप बोर्ड दिखा कर शूटिंग की शुरुआत की गयी. फिल्म निर्माता निर्देशक राम नायक ने कहा यह फिल्म शिक्षा व अंधविश्वास पर आधारित एक लव स्टोरी और एक्शन फिल्म है. फिल्म में पांच गाने हैं, जिसे दिलीप गोप, दिनेश सोनवाणी और वर्षा बड़ाइक ने गाया है. फिल्म की शूटिंग सिमडेगा के केलाघाघ डैम, बसतपुर, रामरेखा धाम के साथ-साथ झारखंड के अन्य जगहों पर की जायेगी. पोस्ट प्रोडक्शन का काम राम नायक कर रहे हैं. फिल्म इस वर्ष माह नवंबर तक सिनेमा हॉल में रिलीज हो जायेगी. फिल्म में मुख्य भूमिका में यश नायक, राम नायक, अदिति सिंह, एलेना रितिक, मां की भूमिका में उमा बड़ाइक, बहन की भूमिका में ऋषिका और रितिका, पिता की भूमिका में तरुण नायक, सुशील अंकन समेत अन्य भूमिका में दुर्ग विजय सिंह देव, मनोज सिन्हा, सावन टोप्पो, आनंद बड़ाइक, सूरज बैठा, काजल आदि रहेंगे. मुख्य अतिथि भरत प्रसाद ने कहा कि झारखंड में फिल्म निर्माण की असीम संभावना है तथा कलाकारों को सही मंच की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >