शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सिमडेगा के देवराहा बाबा आश्रम में स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ धार्मिक माहौल में हुआ. इस अवसर पर भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया.

सिमडेगा: देवराहा बाबा आश्रम, गांधी मैदान के सामने स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ शनिवार को धार्मिक और श्रद्धापूर्ण वातावरण में हुआ. इस अवसर पर लाल इंद्रजीत नाथ साहदेव ने शिव मंदिर के द्वार का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्त शामिल हुए.

पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-शांति की कामना

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की. रामरेखा बाबा और उमाकांत महाराज के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दुर्गा प्रसाद, रंजीत सिंह, कृष्णा सिंह, विकास कुमार, यजमान रवि चंद्र देवघरिया, सुनीता देवी, मनीष कुमार मिश्रा, चंदन लाल, प्रदीप केसरी, दीप नारायण दास और प्रमोद सिंह समेत कई श्रद्धालु व गणमान्य लोग मौजूद रहे. देवराहा बाबा आश्रम के पुजारी शंकर दास की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही.

ये भी पढ़ें- पेड़ों में रक्षा सूत्र बांध ग्रामीणों ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

आश्रम परिसर में भंडारे और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गयी थी. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया. पूरे परिसर में दिनभर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा. आयोजकों ने सनातन धर्मावलंबियों से धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की. साथ ही शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें- अब AI बताएगा, झारखंड की जमीन के नीचे कहां छिपा है खनिज भंडार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविकांत साहू

रविकांत साहू, सिमडेगा पिछले 36 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >