Corona Vaccination Update News (रविकांत साहू, सिमडेगा) : कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम में सरकार समेत सभी लोग लगे हैं. सिमडेगा SDO महेंद्र कुमार भी कुरडेग प्रखंड के बॉर्डर एरिया में पहुंच कर लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में शामिल होने की अपील कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ बॉर्डर एरिया पहुंचे SDO पेड़ की छांव के नीचे चबूतरा पर बैठक कर लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया.
जागरूकता अभियान के दौरान एसडीओ महेंद्र कुमार ने कहा कि आओ आबा भाईया बहीन सउब कोरोना से बाचेक ले कोरोना कर टीका लेउ. कोरोना कर टीका लेवेक से ही कोरोना से जान गो बाची. ग्रामीणों को कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया. उन्होंने कहा कि आपके शरीर की सुरक्षा के लिए कोरोना का टीका बहुत जरूरी है.
एसडीओ श्री कुमार ने सादरी भाषा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए टीकाकरण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया. उन्होंने महिला शक्ति के बारे में कहा कि महिला इच्छा शक्ति गांव को कोरोना मुक्त बनाने में काफी मददगार साबित होगा. समूह की दीदीयों को इस दिशा में अहम भूमिका निभाने की जरूरत है.
Also Read: Jharkhand Mini Lockdown : झारखंड में 16 मई से सख्ती बढ़ी, पहले दिन 1.20 लाख को मिला E- Pass, जानें किसको मिली छूट और किसमें बढ़ी सख्ती
प्रखंड में चलाये जा रहे मास्क चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया
अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रखंड में चलाये जा रहे मास्क चेकिंग अभियान का भी निरीक्षण किया. एसडीओ ने जांच पंजी की जांच की. उन्होंने कहा कि इस कोरोना महामारी में खुद की भी सुरक्षा का ख्याल रखें. सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा जारी आदेशों का सख्ती से अनुपालन करायें.
पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया
पीडीएस दुकान के निरीक्षण के क्रम में दुकानदार को कोविड प्रोटोकोल के तहत खाद्य सामग्री लाभुकों तक समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया. टीकाकरण कार्य के बारे में भी लोगों को जागरूकत करने को कहा गया.
बॉर्डर एरिया का निरीक्षण किया गया
अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने छत्तीसगढ़ बॉर्डर क्षेत्र का निरीक्षण किया. कुरडेग प्रखंड विकास पदाधिकारी को कोरोना महामारी में बॉर्डर क्षेत्र पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया. लगातार गश्ती एवं जांच अभियान चलाते रहने का भी निर्देश दिया गया.
Posted By : Samir Ranjan.
