बानो. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, केतुंगाधाम में 20 जनवरी विद्यालय वार्षिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डीसी कंचन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कोचे मुंडा उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, गीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. आजाद समाज पार्टी ने ग्रामीणों को एसआइआर के प्रति जागरूक किया सिमडेगा. सदर प्रखंड के कोचेडेगा पंचायत के मायाटोली गांव में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों को एसआइआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के प्रति जागरूक किया गया. इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने ग्रामीणों को मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी दी और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया.कार्यक्रम के दौरान आजाद समाज पार्टी की नीति, सिद्धांत और संगठन के उद्देश्यों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गयी. नेताओं ने कहा कि एसआइआर के माध्यम से सही और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना जरूरी है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पंकज टोप्पो, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सफी, प्रदेश उपाध्यक्ष फुलजेंसिया बिलुंग, प्रदेश महासचिव शरीफ खान, पूनम खड़िया, डैनी लकड़ा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
