संत डोमिनिक इंटर कॉलेज का जैक के प्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण

संत डोमिनिक इंटर कॉलेज का जैक के प्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण

बानो. जिला शिक्षा पदाधिकारी और जैक के प्रतिनिधियों ने कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित संत डोमिनिक इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान इंटर साइंस की कक्षाओं, लाइब्रेरी तथा प्रयोगशालाओं का भौतिक सत्यापन किया गया.निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि साइंस कक्षाओं और प्रयोगशालाओं में विज्ञान से संबंधित सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. बताया गया कि संत डोमिनिक इंटर कॉलेज में नये शैक्षणिक सत्र से इंटरमीडिएट साइंस की पढ़ाई शुरू की जायेगी. इसी को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश केरकेट्टा, जैक प्रतिनिधि दीपचंद्र राम और सहायक लक्ष्मी बड़ाइक ने कॉलेज का निरीक्षण किया.इस दौरान कला,वाणिज्य और विज्ञान संकाय में सीटों की उपलब्धता की भी जानकारी ली.इससे पहले कॉलेज पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर तथा बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया. वहीं कॉलेज के प्राचार्य फादर क्लेमेंट लकड़ा ने सभी पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. स्वागत भाषण कॉलेज के प्रोफेसर सुबोध डुंगडुंग ने दिया. मौके पर प्राचार्य फादर क्लेमेंट लकड़ा ने कॉलेज में छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करायी जा रही शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी. जैक प्रतिनिधि दीपचंद्र राम ने सभी बच्चे बच्चियों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही. इस अवसर पर फादर क्लेमेंट लकड़ा, वाइस प्रिंसिपल फादर अल्बिनुस केरकेट्टा, शांति केरकेट्टा, मनोरमा सोरेंग, राजेश कुल्लू, पास्कल टोपनो, अमित केरकेट्टा, रश्मि एक्का, प्रितिवंति सुरिन, संजय पुरान, जुस्फिन डुंगडुंग, कांति टेटे, सुष्मिता बिलुंग, फिलिप बारला, अंजली डांग, पंकज लुगुन, प्रीति कुजुर, जुनाली केरकेट्टा, सोलिन टोपनो, कामिल बाड़ा, सुबोध डुंगडुंग, राजेश होबो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >