पहलगाम घटना से जिले के शिक्षक मर्माहत : जिलाध्यक्ष

शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर पहलगाम हमले का किया विरोध

सिमडेगा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई सिमडेगा के आह्वान पर पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जिले के शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में आतंकवादियों के हाथों मारे गये नागरिकों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर इस हत्या कांड का विरोध किया. संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने कहा कि पहलगाम घटना से जिले के शिक्षक भी मर्माहत हैं. विरोध स्वरूप जिले के शिक्षक विद्यालयों में काली पट्टी बांध कर शैक्षणिक कार्य किये. उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं. हम लोग समाज को बेहतर मानव संसाधन देते हैं, ताकि देश शांतिपूर्वक विकास की राह में निरंतर आगे बढ़े. किंतु आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने वाले लोग आतंकवादी पैदा कर रहे हैं, जिनका सोच इंसानियत व मानव जाति के लिए खतरा है. यह मानवता के दुश्मन होते हैं. उन्होंने कहा कि जिले के शिक्षक ऐसे आतंकवादियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं, ताकि देश और दुनिया में शांति बनी रहे.

शिक्षकों ने विरोध जताया

ठेठईटांगर. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी द्वारा किये गये हत्याकांड के खिलाफ प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काली पट्टी लगा कर विरोध-प्रदर्शन किया. हत्याकांड को लेकर शिक्षकों ने भारत सरकार से कड़ा कदम उठाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >