चलती ट्रेन में यात्री को आया कार्डियक अरेस्ट, RPF जवान ने CPR देकर बचाई जान

ट्रेन में अचानक बेहोश हुए यात्री की जान आरपीएफ जवान ने सीपीआर देकर बचाई। समय पर मिली मदद से यात्री की स्थिति सामान्य हुई, परिजनों ने जताया आभार।

बानो: यात्रियों की सुरक्षा और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए आरपीएफ पोस्ट बानो की एस्कॉर्ट टीम ने ऑपरेशन सेवा के तहत एक यात्री की समय रहते जान बचा कर सराहनीय कार्य किया है. मंगलवार को ट्रेन संख्या 18452 एक्सप्रेस में एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान कोच ए-1 की बर्थ संख्या 40 पर यात्रा कर रहे सुशील कुमार जो हटिया से भुवनेश्वर जा रहे थे.

अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. प्रारंभिक तौर पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आने की आशंका जतायी गयी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल यशवंत कुमार ने एसआई के हाजम के नेतृत्व में तत्काल यात्री को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया और प्राथमिक उपचार शुरू किया.

आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से यात्री की हालत में सुधार होने लगा. ट्रेन के बानो रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साकर्मियों ने यात्री की जांच की. जांच में उनकी स्थिति सामान्य पायी गयी. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें यात्रा जारी रखने की अनुमति दे दी.

समय पर मिली मदद से राहत महसूस करते हुए यात्री और उनके परिजनों ने आरपीएफ बानो की एस्कॉर्ट टीम का आभार व्यक्त किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >