संचालक व कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए की लूटपाट

मोगदा ढाबा में 30 से 35 महिला-पुरुषों के समूह ने किया हमला, तोड़-फोड़ भी की

सिमडेगा. 20 अक्तूबर की रात करीब 11.55 बजे बांसजोर थाना के तरगा गांव स्थित मोगदा ढाबा में लगभग 30 से 35 महिला-पुरुषों के समूह ने अचानक ढाबे पर हमला कर लूटपाट व तोड़-फोड़ की. हमलावारों ने ढाबा संचालक सूबजिंदर सिंह और उनके कर्मियों के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते बांसजोर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच स्थिति संभालने की कोशिश की. लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया और मारपीट कर थाना प्रभारी समेत पुलिस बल को बंधक बना लिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी गयी. अतिरिक्त बल के पहुंचने के बाद पुलिस टीम को मुक्त कराया गया. इसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया और इसके बाद प्राथमिक कांड दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गयी. वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देश पर चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान घटना में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में विशाल नायक, पवन नायक, निशा बड़ाइक, संजू सोनार, अजीत नायक, सचिन नायक, सिकंदर नायक, अजय नायक, जयमती देवी, सुरकती देवी, जयदीप लखवा शामिल हैं. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना में कई लोग शामिल थे, जिसमें कुछ की पहचान अभी बाकी है. घायल सूबजिंदर सिंह और उनके सहयोगियों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >