आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधाओं और पोषण सेवाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

सिमडेगा डीडीसी दीपांकर चौधरी ने आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा की और सीडीपीओ को महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ नियमित बैठक करने का निर्देश दिया.

सिमडेगा: उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं और पोषण सेवाओं की समीक्षा की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित थीं.

मौके पर उपविकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं अपने-अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतिदिन बच्चों की उपस्थिति, मॉर्निंग स्नैक और हॉट कुक्ड मील का संचालन नियमित रूप से सुनिश्चित करें. उन्होंने सभी किराये के आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, पेयजल और शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.

बानो और जलडेगा परियोजना क्षेत्र के लिए निर्देश दिया गया कि प्रत्येक महिला पर्यवेक्षिका सोमवार तक कम से कम 15 अपार आईडी और आभा आईडी पूर्ण कराएं. इसके अलावा परियोजना स्तर पर कुल लाभार्थियों का न्यूनतम 40 प्रतिशत अपार और आभा आईडी निर्माण सुनिश्चित करने को कहा गया.सीडीपीओ सिमडेगा और बानो को निर्देश दिया गया कि वे उन आंगनबाड़ी केंद्रों की रिपोर्ट सोमवार तक उपलब्ध कराएं, जहां पोषण ट्रैकर में शौचालय, पेयजल और विद्युत सुविधा को नकारात्मक के रूप में दर्ज किया गया है. रिपोर्ट में संबंधित कारणों और आवश्यक कार्रवाई का स्पष्ट उल्लेख करने को कहा गया.

उपविकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि अब प्रत्येक सोमवार को सभी सीडीपीओ अपने-अपने क्षेत्र की महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करें. बैठक में कम प्रगति वाले संकेतकों की समीक्षा कर सुधारात्मक कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और सभी महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >