संत वियान्नी उच्च विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक व आदेशपाल को दी गयी विदाई

संत वियान्नी उच्च विद्यालय, कोलेबिरा में शिक्षक मंगल साहू और आदेशपाल मारकुस लुगुन के सेवानिवृत्त होने पर भावुक विदाई समारोह हुआ. विशेष मिस्सा पूजा के साथ, विद्यालय परिवार ने उनके योगदान को याद कर सम्मानित किया.

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ संत वियान्नी उच्च विद्यालय में शिक्षक मंगल साहू और आदेशपाल मारकुस लुगुन के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विशेष मिस्सा पूजा से हुई. मिस्सा पूजा लचरागढ़ पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर राफयल केरकेट्टा और फादर एरिक जोसेफ कुल्लू ने संपन्न करायी. पल्ली पुरोहित ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विद्यालय परिवार की ओर से दोनों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. आरसी बालक मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. बाल संसद के सदस्यों ने विदाई भाषण में दोनों के योगदान को याद किया.

मौके पर प्रधानाध्यापक सुबोध कच्छप, बलराम साहू, महेश्वर सिंह, कल्याणी बरला, ब्रदर सुबोध कच्छप, ब्रदर देवनिस तिग्गा और ब्रदर विजय तिर्की सहित अन्य मौजूद थे. स्वागत भाषण आनंद डुंगडुंग, संचालन समीर कुजूर और धन्यवाद ज्ञापन ब्रदर सुबोध कच्छप ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अमृत तिर्की, अल्केजेंडर टोप्पो, समीर कुजुर, आनंद डुंगडुंग, अमृता मिंज, अनुप बासिल भेंगरा, अल्फा कंचन डांग, पवन डांग, अनिता बडिंग, अंतोनी तोपनो, अल्कजेंडर तोपनो, निशी कुल्लू, माइकल कंडुलना, सरोज कुल्लू, रविकांत ओहदार, सुबल सुमन टेटे, नितिन बुढ़ और अनुपम लुगुन की भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharamveer Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >