प्री-क्वार्टर फाइनल में सलंगाबाहर ओड़िशा को हराकर राजा स्पोर्ट्स बरियातू ने बनाई जगह

सिमडेगा फुटबॉल टूर्नामेंट में राजा स्पोर्ट्स बरियातू ने सलंगाबाहर ओड़िशा को 2-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

सिमडेगा: वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को अलबर्ट एक्का स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजा स्पोर्ट्स, बरियातू रांची ने सलंगाबाहर ओड़िशा को 2-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

आज के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य शांति बाला केरकेट्टा और विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी व चेंबर ऑफ कॉमर्स के राजेश केशरी तथा समाजसेवी पिंटू भारती उपस्थित थे. सभी अतिथियों का खेल समिति की महिला सदस्यों ने बैज लगाकर स्वागत किया. इसके बाद पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया.

खेल समिति के अध्यक्ष पतरस एक्का ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की. मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही. दूसरे हाफ में राजा स्पोर्ट्स बरियातू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो गोल दागे और 2-0 से जीत दर्ज की.

मैच का पहला गोल करने वाले खिलाड़ी को उपेंद्र श्रीवास्तव की ओर से एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी. रविवार को दोपहर 12 बजे से पीके ब्रदर्स एफसी गुमला और जेएस 01 अक्षय एफसी रांची के बीच मुकाबला होगा. वहीं अपराह्न तीन बजे से टाटा सारंडा पैंथर्स जमशेदपुर और राजा स्पोर्ट्स बरियातू रांची के बीच मैच खेला जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >