सिमडेगा. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती को लोकतांत्रिक मूल्यों के उत्सव के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने डॉ आंबेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. मौके पर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने डॉ आंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के लिए किये गये अतुलनीय योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये. प्रधानाचार्य ने कहा कि यह आयोजन केवल जयंती मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक सोच और सामाजिक चेतना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में एक दिन पूर्व संपन्न हुए किशोर भारती, कन्या भारती, बाल भारती व बाल कन्या भारती के चुनाव परिणामों की घोषणा की गयी. साथ ही नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. प्रधानाचार्य ने सभी पदाधिकारियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलायी. चुनाव परिणामों में कुल 26 पदों में से शिवाजी दल ने 12 पदों पर विजय प्राप्त किया. वहीं एकलव्य दल को नौ पद, आरुणि दल को तीन पद तथा भरत दल को दो पद मिले. किशोर भारती में अध्यक्ष पद पर राहुल महतो, उपाध्यक्ष सोनल केशरी, मंत्री अंकित कश्यप एवं सह मंत्री जय कुंवर किसान निर्वाचित हुए. इस प्रकार कन्या भारती, बाल भारती और बाल कन्या भारती में भी विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं ने जिम्मेदारी संभाली. बाल भारती में सभी पदों पर शिवाजी दल का वर्चस्व रहा. कार्यक्रम का संचालन कीर्ति अग्रवाल ने किया.
राहुल अध्यक्ष व सोनल बने उपाध्यक्ष
राहुल अध्यक्ष व सोनल बने उपाध्यक्ष
