सिमडेगा में सफाई व्यवस्था पर सवाल, एजेंसी का अनुबंध रद्द करने की मांग

सिमडेगा नगर परिषद में सफाई एजेंसी की कार्यशैली से नाराज उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने अनुबंध रद्द कर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है.

सिमडेगा: नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने नगर परिषद क्षेत्र में दैनिक सफाई और कचरा उठाव के कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप संबंधित एजेंसी पर लगाया है. उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एजेंसी की कार्यशैली पर नाराजगी जतायी और कार्रवाई की मांग की.

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में सफाई, नालियों की सफाई, मोहल्लों में झाड़ू लगाने, घर-घर से कचरा उठाव और उसके वैज्ञानिक निष्पादन के लिए एजेंसी के साथ इकरारनामा किया गया था. लेकिन पिछले कुछ समय से एजेंसी की कार्यशैली को लेकर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार गंभीर शिकायतें मिल रही हैं.

ये भी पढ़ें- साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को सिमडेगा पुलिस ने वापस कराए 1.16 लाख रुपए

नियमित नहीं हो रहा डोर-टू-डोर कचरा उठाव

दीपक अग्रवाल ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कचरा उठाव में अनियमितता पायी गयी. नियमित रूप से डोर-टू-डोर कचरा उठाव नहीं हो रहा है. मोहल्लों में भी नियमित झाड़ू नहीं लगाया जा रहा है. इसके अलावा नालियों की सफाई नहीं होने के कारण कई स्थानों पर जलजमाव और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है.

अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन का आरोप

नगर परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि एजेंसी की कार्यशैली नगर परिषद के साथ हुए इकरारनामा की शर्तों का उल्लंघन है. साथ ही यह जनस्वास्थ्य और स्वच्छ भारत मिशन के निर्धारित मानकों के भी विपरीत है.

एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

दीपक अग्रवाल ने कार्यपालक पदाधिकारी से एजेंसी को स्पष्टीकरण पत्र जारी करने, अनुबंध तत्काल प्रभाव से रद्द करने और एजेंसी को काली सूची में डालने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >