जनसंवाद से बढ़ा जनता का भरोसा, छह माह में 105 में से 100 शिकायतों का हुआ निष्पादन

सिमडेगा पुलिस के जनसंवाद कार्यक्रम से जनता का भरोसा बढ़ा है. छह माह में 105 में से 100 शिकायतों का त्वरित निष्पादन कर पुलिस ने पारदर्शी सेवा का उदाहरण पेश किया.

रविकांत साहू

सिमडेगा : आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. जनवरी 2026 से जून 2026 के बीच आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 100 मामलों का निष्पादन कर दिया गया है. शेष आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी है.

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने कहा कि जनसंवाद का उद्देश्य केवल शिकायतों का समाधान करना नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, संवाद एवं सहभागिता को मजबूत करना भी है. उन्होंने कहा कि सिमडेगा पुलिस जन-केंद्रित पुलिसिंग की अवधारणा के तहत आम लोगों की सुरक्षा, सुविधा और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है.

उन्होंने बताया कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से सामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों की समय पर जानकारी मिलती है, जिससे अपराधों की रोकथाम में मदद मिलती है. इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है. वहीं सार्वजनिक स्थलों, पार्कों और अन्य जगहों पर अड्डेबाजी रोकने के लिए नियमित गश्ती और निगरानी भी की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सिमडेगा पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनसंवाद कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और किसी भी परेशानी की स्थिति में बेझिझक पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सिमडेगा पुलिस आम जनता को संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravikant

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >