बच्चों को नियमित पौष्टिक व स्वच्छ भोजन दें : डीसी

सहयोग विलेज का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने गुरुवार की देर शाम सहयोग विलेज का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की आवासीय व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता, शिक्षा समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. साथ ही बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की. उपायुक्त ने बच्चों के साथ बैठ कर भोजन ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्ता, मात्रा व पोषण स्तर का जायजा लिया. उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक व स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाये. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त बच्चों के अध्ययन कक्ष में भी पहुंचीं, जहां उन्होंने बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें मन लगा कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. कहा कि जीवन में सफल होने के लिए शिक्षा आवश्यक है. बच्चे बेहतर शिक्षा हासिल कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनायें और देश का नाम रोशन करें. इसके अलावा उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया कि बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा के साथ किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके बीडीओ समीर रेनियर खलखो समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >