आदिवासी समुदायों को बांटने की हो रही है राजनीति : विधायक

विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

सिमडेगा. कोलेबिरा विस क्षेत्र अंतर्गत जलडेगा प्रखंड की टाटी पंचायत में तिलमिंग बेड़ा से टोनया तक मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़क का शिलान्यास विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने किया. मौके पर विधायक ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी. उन्होंने इंडिया गठबंधन द्वारा आदिवासी समुदायों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पारंपरिक स्वशासन का अधिकार, प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार तथा सरकारी योजनाओं के चयन, क्रियान्वयन और निगरानी से जुड़े अधिकारों के संबंध में जानकारी दी. साथ ही पेसा कानून व पेसा नियमावली के विभिन्न प्रावधानों को भी ग्रामीणों के बीच विस्तारपूर्वक रखा. विधायक ने कहा कि भाजपा द्वारा ग्रामसभा व ग्राम प्रधान के मुद्दे को धर्म के नाम पर प्रस्तुत कर आदिवासी समुदायों को आपस में बांटने और कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. विधायक ने कहा कि आदिवासी समाज को अपनी परंपरा, संस्कृति, जल-जंगल-जमीन व अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक व एकजुट रहने की जरूरत है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, जिला विधायक प्रतिनिधि नेलसन कंडुलना, जलडेगा जिला परिषद रोजालिया शांता कंडुलना, ग्राम प्रधान दानिएल कंडुलना, ओमप्रकाश कंडुलना, पंचायत अध्यक्ष हिलारुस लुगून, जलडेगा अध्यक्ष सुनील सुरीन, मंडल अध्यक्ष अमर तोपनो, मंगलदास जोजो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >