अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 203 किलो जावा महुआ नष्ट

सिमडेगा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर 203 किलो जावा महुआ और शराब की भट्ठियों को नष्ट किया. नशामुक्त समाज के लिए पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई जारी है.

सिमडेगाः जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिमडेगा पुलिस लगातार जागरूकता और छापेमारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में 13 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में थाना और ओपी प्रभारियों के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया.

भट्ठियों को किया गया ध्वस्त, महुआ शराब भी नष्ट

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 203 किलोग्राम जावा महुआ और सात लीटर महुआ शराब को नष्ट किया. साथ ही अवैध शराब के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया. पुलिस के अनुसार अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी छापेमारी और जागरूकता अभियान जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में सिमडेगा के मजदूर की मौत, प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष की मदद से झारखंड भेजा गया शव

पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की

पुलिस का उद्देश्य अवैध शराब के सेवन और कारोबार पर रोक लगाकर नशामुक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण करना है. सिमडेगा पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि अवैध शराब की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें. अवैध शराब के निर्माण या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर पर दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >