सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 308 किलो जावा महुआ और 13 लीटर महुआ शराब नष्ट

सिमडेगा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर 308 किलो जावा महुआ और शराब की भट्ठियों को नष्ट किया. नशामुक्त समाज के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है.

सिमडेगाः जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ सिमडेगा पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में 6 से 12 अगस्त 2026 तक जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में थाना और ओपी प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया.

308 किलो जावा महुआ और 13 लीटर महुआ शराब नष्ट

अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 308 किलोग्राम जावा महुआ और 13 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया. इसके अलावा अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया.

ये भी पढ़ें- छात्रों के CM हाउस घेराव के ऐलान के बाद कांग्रेस ने 18 अगस्त को बुलाई अहम बैठक

अवैध शराब के खिलाफ लगातार जारी है अभियान

पुलिस के अनुसार जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार छापामारी के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. पुलिस का उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करना है.

पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की

सिमडेगा पुलिस ने जिलेवासियों से अवैध शराब की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की है. पुलिस ने लोगों से अपने आसपास के लोगों को भी अवैध शराब के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया है. साथ ही अवैध शराब बनाने या बेचने से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर पर उपलब्ध कराने की अपील की गई है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी और कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी. अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए थाना एवं ओपी स्तर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >