सिमडेगा : 3 PLFI उग्रवादियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पोकलेन को किया था आग के हवाले

कोलेबिरा पुलिस ने 3 पीएलएफआई उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. 16 अप्रैल को कोलेबिरा थाना इलाके में सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के पोकलेन को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया था. उक्त कांड में कोलेबिरा पुलिस ने 3 पीएलएफआई उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

सिमडेगा, रविकांत साहू. कोलेबिरा पुलिस ने 3 पीएलएफआई उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. 16 अप्रैल को कोलेबिरा थाना इलाके में सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के पोकलेन को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया था. उक्त कांड में कोलेबिरा पुलिस ने 3 पीएलएफआई उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. एसपी सौरभ ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को बताया कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पीएलएफआई के विकास टाईगर के द्वारा विकास कार्य में लगे पोकलेन में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना स्थल पर उग्रवादियों द्वारा एक पर्चा भी छोड़ा गया था.

विकास टाईगर एवं उसके अन्य सहयोगियों के विरूद्ध मामला दर्ज

इस संदर्भ में कोलेबिरा थाना में विकास टाईगर एवं उसके अन्य सहयोगियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था. उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई के विकास टाईगर उर्फ श्याम टाईगर उर्फ नितीश गोप एवं उसके अन्य दो सहयोगियों कोनीरज गोप तथा सतीश उरांव को गिरफ्तार किया गया. तीनों गुमला जिले के निवासी है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पीएलएफआई के अशोक गोप के आदेश पर आगजनी की घटना को अंजाम देने सहित कोलेबिरा के बिजली ग्रिड साईड, इटकी में रोड निर्माण कार्य में आगजनी की घटना को अंजाम देने के साथ ही खूंटी में एक लड़की की 2019 में की गई हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. एसपी सौरभ कुमर ने बताया कि इस कांड के उद्भेदन में खूंटी पुलिस का भी सहयोग मिला है.

आपराधिक इतिहास

नीतीश गोप के खिलाफ बसिया, कोलेबिरा, खूंटी, इटकी थाना में 8 अपराधिक मामले दर्ज है. नीरज गुप्ता के खिलाफ बसिया, कोलेबिरा में 7 आर्म्स एक्ट के अलावा अन्य कई अपराधिक मामले दर्ज है.

Also Read: शहर में चोरी छिपे बेचते थे गांजा, पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

छापामारी दल में यह थे

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ए दोड्राई, कोलेबिरा थाना प्रभारी प्रभात कुमार. पुअनी राजेश कुमार, सशस्त्र बलों के अलावा तकनीकी कोषांग के पुलिसकर्मी भी इस अभियान में शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >