पेसा कानून, वन अधिकार कानून और सीएनटी एक्ट बैठक

पेसा कानून, वन अधिकार कानून और सीएनटी एक्ट बैठक

सिमडेगा. केरसई प्रखंड बासेन ग्राम में पेसा कानून, वन अधिकार कानून और सीएनटी एक्ट विषय को लेकर अजीत लकड़ा की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अनूप लकड़ा, अमृत डांग और प्रदीप टोप्पो उपस्थित थे. अनूप लकड़ा ने पेसा कानून के तहत प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार, भूमि अधिग्रहण पर नियंत्रण, अवैध भूमि हस्तांतरण पर रोक, लघु वन उपज पर अधिकार, विवाद समाधान आदि अधिकारों और प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी. अमृत डांग ने वन अधिकार कानून के तहत वनों पर व्यक्तिगत अधिकार, सामुदायिक अधिकार, लघु वन उपज पर अधिकार, विस्थापन के विरुद्ध सुरक्षा, पारंपरिक निवास का अधिकार आदि विशेष अधिकारों और प्रावधानों से अवगत कराया. वहीं प्रदीप टोप्पो द्वारा सीएनटी एक्ट के तहत आदिवासी भूमि स्थानांतरण पर प्रतिबंध, अवैध हस्तांतरण पर पुनर्स्थापना आदि अधिकार और प्रावधानों से अवगत कराया गया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी वर्षों से बीड़ी पत्ता आदि को बेचने के लिए निविदा ग्रामसभा जारी करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >