अपनी मांगों को लेकर चुप नहीं रहेंगे समाज के लोग : रोहित

देवगुडी मंदिर परिसर में रौतिया समाज की बैठक

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित देवगुडी मंदिर परिसर में रौतिया समाज की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रोहित सिंह ने की. मौके पर केंद्रीय महासचिव आजाद सिंह उपस्थित थे. बैठक में सामाजिक राजनितिक, पेसा कानून व जनगणना को लेकर चर्चा की गयी. बैठक की शुरुआत शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह की तस्वीर पर मल्यार्पण कर की गयी. बैठक में पेसा कानून व जनगणना विषय पर चर्चा की गयी. प्रदेश अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि रौतिया जाति के लोग अब अपनी मांगो को लेकर चुप नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा कि रौतिया जाति के हक व अधिकार के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. कहा कि रौतिया जाति के लोग त्योहारों में प्रकृति की पूजा करते हैं. लेकिन पेसा कानून में हक व अधिकार नहीं मिल रहा है. झारखंड सरकार के पेसा कानून नियमावली के अनुसार रौतिया जाति ग्राम प्रधान बनने से वंचित हो रहे हैं. पूर्व में रौतिया जाति के लोग ग्राम प्रधान, मुखिया, प्रमुख समेत सभी पदों पर थे. बैठक में प्रखंड , जिला व राज्य स्तरीय पदाधिकारी समेत मुख्यमंत्री को पेसा कानून नियमावली व जनगणना को लेकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. स्वागत भाषण लीलांबर सिंह, संचालन धर्मवीर सिंह व धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष चैतन्य सिंह ने किया. मौके पर रवींद्र सिंह, ललित सिंह, शंकर सिंह, महेश सिंह, बलराम सिंह, राजू सिंह, राजेश सिंह, आजाद सिंह, गोपाल सिंह, लालमोहन सिंह, श्यामसुंधर सिंह, ललित सिंह, जगनरायण सिंह, संतोष सिंह, तारकेश्वर सिंह, लीलाबंर सिंह, देवकुमार सिंह, दुबराज सिंह, रामविलास सिंह, जयप्रकाश सिंह, चैतन्य सिंह, राजेश सिंह, हीरानाथ सिंह, जगेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >