कुएं का दूषित पानी को पीने को विवश हैं लोग

जलडेगा प्रखंड के लोंबोई बाड़ीसेमर गांव का हाल

जलडेगा. प्रखंड के लोंबोई बाड़ीसेमर गांव के ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गांव में पेयजल सुविधा के लिए गांव में तीन स्थानों पर सोलर जलमीनार लगायी गयी हैं, परंतु गांव में दो सोलर जलमीनार ठीक नहीं हैं. एकमात्र सोलर जलमीनार ठीक है, जिससे 10 से 12 घरों में जलापूर्ति की जा रही है. गांव के बीच टोली, ऊपरटोली व नीचेटोली के ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गांव की लीलावती देवी, ललिता देवी, ननकी देवी, उर्मिला देवी, गायत्री देवी, राजू कछुआ, नंदकिशोर गोड़ आदि ने कहा कि बीचटोली में लगी सोलर जलमीनार का लगने के कुछ दिनों बाद से ही खराब है. पानी टंकी फटी हुई है, जिससे पानी बेकार बह जाता है. ऊपरटोली में भी लगी सोलर जलमीनार खराब हो गयी है. फलस्वरूप ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. विवश होकर ग्रामीण जीर्ण-शीर्ण कुएं का दूषित पानी पीने को विवश हैं. ग्रामीणों ने कहा कि मुखिया, जल सहिया समेत विभाग को जानकारी दी गयी है. किंतु अबतक कुछ नहीं किया गया. ग्रामीणों ने विभाग से सोलर जलमीनार को ठीक कराते हुए पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >