गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

थाना परिसर में गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी मानव मयंक की अध्यक्षता में हुई.

बानो. थाना परिसर में गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी मानव मयंक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से बानो सर्किल इंस्पेक्टर एडुएल गेस्टेन बागे, जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना उपस्थित थे. थाना प्रभारी ने गणतंत्र दिवस समारोह एवं सरस्वती पूजा को सुव्यवस्थित से आयोजित करने पर जोर दिया. उन्होंने सभी समितियों से आपसी समन्वय बना कर शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न कराने की अपील की. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई एवं विधि-व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गयी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. बैठक में बानो मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक,उकौली मुखिया कृपा हेमरोम, सोय मुखिया सोमवारी कैथवार, बड़कादुइल मुखिया अनिल लुगुन,पबुड़ा मुखिया आलोक बारला,फिरू बड़ाइक, विश्वंभर सिंह,एएसआई शंकर बाखला सहित जनप्रतिनिधि, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे. सोय सेमरटोली में सांस्कृतिक कार्यक्रम 25 जनवरी को बानो. बानो प्रखंड के सोय सेमरटोली में मां सरस्वती पूजा समिति के द्वारा नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी को किया गया है. यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक चलेगा.कार्यक्रम में नागपुरी गायक नीतेश कच्छप,कयूम अब्बास,चंदन दास, महावीर साहू, गायिका चिंता देवी,सुहाना देवी आदि कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. साथ ही डांसर दिव्या एंड संगम, डांसर काव्या यादव तथा मांदर वादक सम्राट हुलास महतो भी कार्यक्रम में भाग लेंगे. जय मां सरस्वती पूजा समिति के अध्यक्ष रामचंद्र साहू, सचिव सुनील साहू, कोषाध्यक्ष अनुप साहू, उपाध्यक्ष रामधन साहू, उप सचिव बिनोद नाग, उप कोषाध्यक्ष कर्मवीर साहू, मुख्य संरक्षक मुकेश साहू, सलाहकार राजेन्द्र साहू, प्रकाश साहू, संदीप साहू, व्यवस्थापक श्याम सुंदर साहू,मोहन नाग, सूरज साहू, दयानंद साहू,नीरज साहू आदि तैयारी में जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >