बेटे-बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें : विधायक

टकरमा पास्टोरेट महिला समिति का वार्षिक शिक्षा सम्मेलन

सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड के पोटेयाटोली स्थित जीइएल चर्च में टकरमा पास्टोरेट महिला समिति का 18वां वार्षिक शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन टकरमा पास्टोरेट चेयरमैन पादरी एन तोपनो ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी उपस्थित थे. साथ ही कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी तथा कांग्रेस युवा विधानसभा अध्यक्ष अमृत डुंगडुंग मुख्य रूप से उपस्थित थे. इससे पूर्व महिला संघ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मंच तक लाया गया, जहां अतिथियों को फूल माला पहना कर व स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया गया. अध्यक्षता प्रचारक जे जोजो ने किया, जबकि संचालन ख्रीस्त सुनैना तोपनो ने किया. चेयरमैन रेभ जेपी गुड़िया ने झंडोत्तोलन किया. विधायक ने शिक्षा और सामाजिक जागरूकता में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और इस तरह के आयोजनों की सराहना की. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो सभी को सशक्त बना कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाती है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बेटे-बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें. विधायक ने महिला समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता लाने का काम करते हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षा के विकास के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में पास्टोरेट महिला संघ के सभापति, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस दौरान विभिन्न मंडलियों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य व गीत प्रस्तुत किये गये. मौके पर पेरिस चेयरमैन रेभ निर्दोष बाघवार, पूर्व चेयरमैन रेभ जेपी गुड़िया, पेरिस सचिव रोयन बागे, प्रचारक जे बागे, एच लुगून, महिला सभापति सुनैना तोपनो, सचिव एम बरजो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >