बानो. प्रखंड के आरसी चर्च साहुबेड़ा में पास्का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मौके पर ईसाई धर्मावलंबियों ने अपने पूर्वजों को याद करते हुए कब्रिस्तान में मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा श्रद्धांजलि अर्पित की. समारोहिक मिस्सा फादर बिमल जोजो, पल्ली पुरोहित के नेतृत्व में संपन्न हुआ. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि पुनर्जीवित मसीह के दर्शन से शिष्य आनंदित हुए थे. उसी तरह प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में आनंद और आशा बनाए रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि मसीह तीसरे दिन मृतकों में से जी उठे, जो विश्वासियों के लिए आशा का संदेश है. मिस्सा पूजा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. मौके पर अध्यक्ष फ्रांसिस टोपनो, सचिव दोमनिक किड़ो, प्रचारक विजय कंडुलना, शकामिल डांग, अलविसिया भेंगरा, युवा अध्यक्ष पुष्पा हेरेंज सहित कई लोग उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि के रूप में साहुबेड़ा मुखिया सुसाना जड़िया मौजूद रहीं, जिन्होंने चर्चों में मोमबत्तियों का वितरण किया. सुबह 7 से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी सिमडेगा. बीरू ग्रिड से संचालित पाकड़टांड़, कोचेडेगा एवं कुरडेग 33 केवी विद्युत लाइन में 6 अप्रैल को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत सहायक अभियंता अरुण तिग्गा ने बताया कि बीरू ग्रिड में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण उक्त अवधि में इन क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
बानो में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पास्का पर्व
प्रखंड के आरसी चर्च साहुबेड़ा में पास्का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
