रामजानकी मंदिर में धूमधाम से मनी परशुराम जयंती

रामजानकी मंदिर में धूमधाम से मनी परशुराम जयंती

सिमडेगा. शहर के रामजानकी मंदिर में रविवार को ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. कार्यक्रम में पुरोहित आचार्य गोपाल शर्मा एवं यजमान कालूराम शर्मा सपत्नीक की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया गया. पूजा के दौरान पूरे मंदिर परिसर में जय परशुराम”””””””” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया. पूजन के पश्चात महाआरती की गयी और उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. जन्मोत्सव में ब्राह्मण समाज के महिला, पुरुष एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया. अनुष्ठान को सफल बनाने में ब्राह्मण महिला समिति एवं युवा समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा. समिति के सदस्यों ने पूजा की व्यवस्था से लेकर प्रसाद वितरण तक सभी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभायी. इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, धर्म की रक्षा और ज्ञान के प्रतीक हैं. युवाओं से उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम के अंत में ब्राह्मण सभा की ओर से समाज में एकता, संस्कार और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >