चार घंटे सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

कोलेबिरा-मनोहरपुर एनएच-320 जी निर्माण की धीमी रफ्तार पर ग्रामीणों का विरोध

बानो. प्रखंड क्षेत्र में कोलेबिरा-मनोहरपुर मुख्य पथ (एनएच-320जी) के निर्माण कार्य की धीमी गति से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार सुबह सोदे घाट के समीप करीब चार घंटे तक सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया. सुबह सात बजे शुरू हुआ जाम 11 बजे तक जारी रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है. जगह-जगह सड़क को उखाड़ कर छोड़ दिया गया है, जिससे धूल उड़ रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने और पीचिंग कार्य अधूरा रहने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. सूचना मिलने पर बीडीओ सह सीओ नइमुद्दीन अंसारी, थाना प्रभारी श्याम नंदन सिंह और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. एजेंसी की ओर से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने और सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया, जिससे आवागमन फिर से सुचारू हो गया. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संगठनों ने भी निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग दोहरायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >