बीकॉम के विद्यार्थियों के लिए सत्र का आयोजन

बीकॉम के विद्यार्थियों के लिए सत्र का आयोजन

सिमडेगा. बीकॉम के विद्यार्थियों के लिए सेंट जेवियर कॉलेज के सेमिनार हॉल में एक्सबीआरएल फाइलिंग पर विशेष सत्र हुआ, जिसमें 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया. सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉरपोरेट वित्तीय रिपोर्टिंग व कंपनी अधिनियम अंतर्गत वैधानिक अनुपालन के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना था. वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अमित कुमार गुप्ता ने सत्र का मार्गदर्शन किया. विद्यार्थियों की समझ को बेहतर बनाने के लिए प्रोजेक्टर की सहायता से ऑडियो-विजुअल शिक्षण पद्धति अपनायी गयी. इस दौरान इससे संबंधित वीडियो प्रदर्शित किया गया, जिसमें पोर्टल पर फॉर्म भरने की चरणबद्ध प्रक्रिया समझायी गयी. सत्र में एक्सबीआरएल फाइलिंग का अर्थ व इसकी अनिवार्यता, एक्सएमएल फाइल तैयार करने के लिए विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग, डेटा वैलिडेशन की प्रक्रिया तथा जून 2025 के नवीनतम संशोधन के अनुसार हस्ताक्षरित वित्तीय विवरणों की पीडीएफ संलग्न करने की अनिवार्यता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया. डॉ गुप्ता ने महत्वपूर्ण जानकारियों दी, जिससे विद्यार्थियों को तकनीकी अवधारणाओं को स्पष्ट रूप से समझने में सहायता मिली. सत्र में विद्यार्थियों को डिजिटल कॉरपोरेट अनुपालन के व्यावहारिक ज्ञान से अवगत कराया तथा वास्तविक जीवन की लेखांकन प्रक्रियाओं के प्रति उनकी समझ को सुदृढ़ किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >