सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के हेलनपुर के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार भुडूटोली निवासी रंजीत तिर्की हेलनपुर स्थित राज हॉस्पिटल के पास सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया. घायल की इलाज के दौरान मौत बानो. बानो प्रखंड के गाटीबांधु पुथारटोली निवासी घायल चामु कडुंलना की मौत सदर अस्पयाल में इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार शनिवार को गांटीबांधु पुजारटोली निवासी चामु कडुंलना को गांव के एक व्यक्ति ने टांगी से मार कर घायल कर दिया था. उसे बानो स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया था. जहां घायल का इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने लिए छापामारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
