दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

बानो. लचरागढ़-बानो मुख्य पथ पर देवनदी के समीप दो बाइक में भिड़ंत हो गयी. घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान सिमरिया निवासी सिलास सुरीन के रूप में की गयी, जबकि घायलों में जारकेल खडिया टोली निवासी इसरायल डुंगडुंग, सुष्मिता डुंगडुंग व पांच वर्षीय अंशु डुंगडुंग शामिल हैं. सूचना मिलते बानो थाना व लचरागढ़ टीओपी के पुलिस जवान और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए बानो अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार इसरायल डुगडुंग अपने परिवार वालों के साथ बाइक से लचरागढ जा रहा था. वहीं सिलास सुरीन बाइक से लचरागढ़ से बानो जा रहा था. इस क्रम में देवनदी के समीप दोनों बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गयी.

वाहन के धक्के से युवक की मौत

बानो. कोलेबिरा थाना के विवेकानंद स्कूल के समीप मंगलवार का रात ज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बानो थाना क्षेत्र के मिखराटोली निवासी 30 वर्षीय अनुज तिर्की अपने रिश्तेदार के साथ लचरागढ़ से बानो बाइक से जा रहा था. विवेकानंद स्कूल के समीप बाइक रोक कर शौच करने के लिए के लिए सड़क किनारे जा रहा था. इस क्रम में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अनुज तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों की मदद से घायल को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, कोलेबिरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >