सम्मानित किये गये बाबा अखाड़ा के पुराने सदस्य

स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन

सिमडेगा. श्रीराम जानकी मंदिर बाबा अखाड़ा का 21वां स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन राम-जानकी मंदिर परिसर में किया गया. मौके पर बाबा अखाड़ा के पुराने सदस्यों व पदधारियों को सम्मानित किया गया. साथ ही इस वर्ष रामनवमी महापर्व में परशुराम अखाड़ा व बाबा अखाड़ा की तरफ से बेहतर प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामनवमी प्रबंधन समिति के संरक्षक डीडी सिंह, श्याम लाल शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव, अशोक जैन, सत्येंद्र रोहिल्ला, संजय शर्मा, पवन जैन, अमरनाथ बामलिया, कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश सिंह शामिल हुए. अतिथियों ने बाबा अखाड़ा के सदस्यों को सम्मानित किया. कार्यक्रम में झांकी और शो गेम में धार्मिक किरदार निभाने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया. अतिथियों ने कहा कि संगठन व जागरूकता के माध्यम से हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं. कार्यक्रम के सफल आयोजन में विष्णु शर्मा, ऋषि गोंदिया, रोहित शर्मा, मंटू प्रसाद, शंभू शर्मा, पंकज ठाकुर, पिंकू शर्मा, हरि गौतम अग्रवाल के अलावा बाबा अखाड़ा के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

योजनाओं को समय पर पूरा करें

जलडेगा. प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कर्मियों की बैठक हुई. बैठक में मनरेगा योजना की पंचायतवार समीक्षा कर योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में पंचायत सचिव, जनसेवक, रोजगार सेवक, जनप्रतिनिधि समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >